Friday, October 18, 2013

कंगना के कारण छोड़े पारस ने एग्जाम्स



कंगना राणावत की आने वाली फिल्म 'रज्जो' में उनके साथ 18 साल के कलाकार पारस अरोड़ा काम कर रहे हैं। 'रज्जो' पारस की पहली फिल्म है। इससे पहले पारस टीवी शो 'वीर शिवाजी' में काम कर चुके हैं। रज्जो में कंगना के साथ काम करने का मौका मिलने को लेकर पारस इतने उत्साहित थे कि उन्होंने अपनी बारहवीं की परीक्षा तक छोड़ दी।

पारस कहते हैं, '12वीं के बोर्ड एग्जाम्स के वक्त फिल्म के कुछ अहम सीन्स शूट होने थे। मेरे पास कंगना के साथ काम करने का मौका था, तो मैंने फिल्म को चुना और परीक्षा छोड़ दी।'

फिल्म 'रज्जो' 15 नवंबर को रिलीज होगी। कंगना का कहना है कि इस फिल्म में अलग किस्म की कहानी है, जिसे उनके फैंस जरूर पसंद करेंगे।





Source-navbharattimes .indiatimes .com

No comments:

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Popular Posts

Receive All Free Updates Via Facebook.