Showing posts with label ravi kishan. Show all posts
Showing posts with label ravi kishan. Show all posts

Monday, September 30, 2013

'बुलेट राजा' में रवि किशन बने औरत



पुराने जमाने में आदमी औरतों के किरदार निभाते थे. यह दौर फिर से लौटता दिख रहा है. आमिर खान और रितेश देशमुख तो अकसर इस काम को अंजाम देते आए हैं. अब इस कड़ी में एक नया नाम और जुड़ गया है. यह नाम है, भोजपुरी के लोकप्रिय एक्टर रवि किशन का.
खबर है कि 'बुलेट राजा' फिल्म के एक सीन में रवि किशन औरत के अवतार में दिखेंगे. फिल्म में इस लुक के बारे में रवि किशन कहते हैं, 'मैंने पहले इस तरह का कुछ नहीं किया था और इसका क्रेडिट तिशु भाई (फिल्म के डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया) को ही दूंगा. उनका विजन इतना क्लीयर रहता है कि इस तरह का काम किसी एक्टर के लिए एकदम आसान हो जाता है. मुझे भी चुनौतियां लेना पसंद है और ऑडियंस 'बुलेट राजा' में मेरे अर्द्धनारीश्वर अवतार को भी पसंद करेंगे.' 
चलिए इस तरह के प्रयोग करते रहना चाहिए. सैफ अली खान और सोनाक्षी सिन्हा की 'बुलेट राजा' 29 नवंबर को रिलीज हो रही है.









Source-aajtak .intoday .in

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Receive All Free Updates Via Facebook.