Showing posts with label Vinod Khnna. Show all posts
Showing posts with label Vinod Khnna. Show all posts

Sunday, September 22, 2013

कोल माफिया पर बेस्ड फिल्म में सुनील-विनोद हेलो दिल्ली



बॉलिवुड ऐक्टर सुनील शेट्टी और विनोद खन्ना एक फिल्म में साथ आ रहे हैं। सुनने में आया है कि फिल्म कोल माफिया पर बेस्ड होगी। अभी फिल्म का नाम डिसाइड नहीं किया गया है। फिल्म के डायरेक्टर आशु त्रिखा होंगे, जो पहले सुनील के साथ फिल्म 'एनिमी' और विनोद खन्ना के साथ फिल्म 'दीवानापन' बना चुके हैं।

फिल्म रियलिस्टिक थीम पर बेस्ड होगी और कमर्शल ऑडियंस को ध्यान में रखकर तैयार की जाएगी। इसमें विनोद खन्ना माफिया डॉन का रोल प्ले करेंगे, तो सुनील शेट्टी सरकारी ऑफिसर की भूमिका निभाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म का ज्यादातर पार्ट बिहार में शूट किया जाएगा। फिल्म में कुछ नए चेहरे भी लिए जाएंगे, लेकिन अभी स्टार कास्ट फाइनल नहीं की गई है। जब इस बारे में फिल्म के डायरेक्टर आशु त्रिखा से बात की गई, तो उन्होंने इस डिवेलपमेंट के बारे में कन्फर्म किया।




Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Receive All Free Updates Via Facebook.