Showing posts with label ranbir kapoor. Show all posts
Showing posts with label ranbir kapoor. Show all posts

Wednesday, November 13, 2013

फिल्म 'रामलीला’ की रिलीज पर देशभर में रोक





निर्देशक संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामलीला पर अदालत की गाज गिरी है। दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत ने देश भर में फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है। फिल्म के प्रचार के तरीके पर कई संगठनों ने आपत्ति जताई है। कहा जा रहा है कि फिल्म में राम के किरदार को गलत तरीके से दिखाया गया है।
दरअसल इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। जिसके बाद से देश के तमाम हिस्सों में फिल्म के खिलाफ आवाजें उठ रही हैं। विश्व हिन्दू परिषद समेत कई संगठनों ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। ये फिल्म 15 नवंबर को रिलीज होनी वाली है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और रनवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं।







Source-khabar .ibnlive.in .com

Wednesday, October 9, 2013

'रामलीला' में दीपिका और रणवीर का हॉट किसिंग सीन


रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण वे हालांकि अपने रियल लाइफ रोमांस की खबरों पर गोलमोल जवाब दे रहे हों, लेकिन अपनी फिल्‍म 'रामलीला' में हॉट और सिजलिंग केमिस्‍ट्री दिखाने के लिए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं. इस फिल्‍म का एक नया गाना 'लहू मुंह लग गया' मंगलवार को रिलीज कर दिया गया, जिसमें दोनों रंगों की फुहार के बीच मस्‍ती करते हुए छेड़खानी करते हैं और आखिरकार एक-दूसरे को चूम लेते हैं.
एक सूत्र के मुताबिक, 'यह गाना लगभग 5 मिनट का है, जिसे दो हफ्ते में शूट किया गया. इस गाने के लिए फिल्‍म के क्रू ने कई बार तो एक दिन में 14 घंटों तक काम किया. इस गाने में निर्देशक संजय लीला भंसाली असली गुजराती संस्‍कृति को दर्शना चाहते थे. गाना एक स्‍लो डांस नंबर है.'

इस गाने में एक जगह दीपिका अपने हीरो रणवीर सिंह के ऊपर रंग डालती हैं और फिर थोड़ी सी शरारत के बाद उन्‍हें किस करती हैं. इस सीन को देखने पर फिल्‍म 'हम दिल दे चुके सनम' के गाने आंखों की गुस्‍ताखियां में ऐश्वर्या राय और सलमान खान की प्‍यार भरी अठखेलियों की यादें एक बार फिर ताजा हो जाती हैं. हालांकि इस गाने का मुख्‍य आकर्षण दीपिका और रणवीर का किसिंग सीन है.

भंसाली ने अपनी पिछली फिल्‍म 'गुजारिश' की तरह इस फिल्‍म के गाने भी खुद ही कम्‍पोज किए हैं. इस गाने के हर एक सीन में भंसाली की छाप साफ तौर पर दिखाई देती है.






Source-aajtak. intoday

Tuesday, October 8, 2013

‘रामलीला’ में रनबीर-दीपिका खेलेंगे होली


 रनबीर सिंह-दीपिका पादुकोण स्टारर ‘रामलीला’ को मोस्ट अवेडेट फिल्मों में एक बताया जा रहा है। पहली बार रनबीर और दीपिका की जोड़ी बनी है। दोनों के अफेयर की खबर ने फिल्म के लिए और उत्सुकता बढ़ा दी है। ‘रामलीला’ का नया सॉन्ग ‘लहु मुंह लग गया’ को रिलीज कर दिया गया है।
फिल्म ‘रामलीला’ के नए सॉन्ग 'लहु मुंह लग गया' में रनबीर सिंह दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। सॉन्ग 'लहु मुंह लग गया' में दीपिका रनबीर पर रंग उड़ाती नजर आएंगी। सॉन्ग 'लहु मुंह लग गया' को गाया है शैल हडा ने और म्यूजिक दिया है मोंटी शर्मा ने।
सिद्धार्थ, गरिमा रचित इस सॉन्ग का संगीत संजय लीला भंसाली ने तैयार किया है। फिल्म 'रामलीला' शेक्सपियर के मशहूर नाटक 'रोमियो एंड जूलियट' पर आधारित है। 'रामलीला' 15 नवंबर को रिलीज होगी।










Source-khabar .ibnlive .in

Friday, October 4, 2013

मल्लिका के लिए दूल्हा ढूंढेंगे रणबीर




 रणबीर कपूर, इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की मोस्ट एलिजिबल बैचलरेट- मल्लिका शेरावत, के लिए दूल्हा ढूढ़ेंगे। रणबीर कपूर ने एक बार कहा था कि 'मुझे अच्छा लगता है, जब मुझे 'मोस्ट एलिजिबल बैचलर' कहा जाता है।' यह बैचलर अब बॉलिवुड की हसीना मल्लिका शेरावत को उनके दिल के राजकुमार से मिलाने में मदद करने जा रहे हैं। 

सूत्रों ने बताया कि रणबीर कपूर मल्लिका के शो 'द बैचलरेट इंडिया- मेरे ख्यालों की मल्लिका' में बतौर गेस्ट आ रहे हैं। 

खबर है कि रणबीर को मल्लिका के शो में बतौर स्पेशल गेस्ट न्यौता दिया गया है। जैसा की हम जानते हैं कि रणबीर और मल्लिका, दोनों आज के 'मोस्ट एलिजिबल बैचलर' की सूची में शामिल हैं। ऐसे में दोनों को एक ही मंच पर देखना काफी मजेदार होने वाला है। रणबीर शो में आकर मल्लिका की उनका जीवनसाथी चुनने में मदद करेंगे। हालांकि अब तक रणबीर की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि वह शो के मेहमान बनेंगे या नहीं। 

गौरतलब है कि 7 अक्टूबर से आने वाले शो 'द बैचलरेट इंडिया...' में हजारों लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन उनमें से सिर्फ 30 प्रतियोगियों को चुना गया है, जो मल्लिका का दिल जीतने की कवायद करेंगे।




Source-navbharattimes .indiatimes

Monday, September 30, 2013

रणबीर-कटरीना फिर मनाएंगे वकेशन.....



रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की पिछली छुट्टियां तो ऐसे ही खराब हो गईं। इबिज़ा में कैट जब मिसमैच बिकीनी और रणबीर शॉर्ट्स में नजर आए, तो फोटो लेने वालों से रहा नहीं गया और उन्होंने इन तस्वीरों को सभी के साथ शेयर भी किया। इस बात पर दोनों अभी भी अपसेट हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उन्होंने आगे छुट्टियां मनाने का प्लान कैंसल कर दिया है।

सुनने में आया है कि अब ये दोनों अक्टूबर के पहले हफ्ते में न्यू यॉर्क में वकेशन मनाने के मूड में हैं। दरअसल, तब तक रणबीर की 'बेशरम' रिलीज हो जाएगी और कटरीना अपनी ऐड फिल्मों के कमिटमेंट को निपटा लेंगी।

एक सोर्स ने हमें बताया कि कटरीना इन दिनों अपने नए कमर्शल्स को शूट करने में बिजी हैं, वहीं रणबीर अपने ऐंबिशस प्रॉजेक्ट 'बेशरम' की प्रमोशंस को लेकर बिजी हैं और कई शहरों का टूर कर रहे हैं। ऐसे में दोनों को ही अपनी अगली फिल्मों की शूटिंग शुरू करने से पहले थोड़ा ब्रेक चाहिए होगा। हालांकि सुनने में यह भी आया है कि ये दोनों इस बार बस एक-दूसरे की कंपनी इंजॉय नहीं करेंगे, बल्कि इनके साथ करण जौहर और अयान मुखर्जी भी होंगे। ये इस स्टार कपल से पहले ही वहां पहुंच चुके हैं।

न्यू यॉर्क में करण अपनी नई फिल्म की कहानी लिखने गए हैं। जब भी वह कोई फिल्म खुद बनाना चाहते हैं, उसका प्लॉट तैयार करने के लिए वह किसी विदेशी डेस्टिनेशन पर ब्रेक के लिए निकल जाते हैं। वहीं, अयान भी इसी मकसद से न्यू यॉर्क में हैं। यानी वह भी अपनी अगली फिल्म की कहानी पर काम करने गए हैं। अब रणबीर और कटरीना भी वहां जा रहे हैं, तो हो सकता है कि ये दोनों करण या अयान में से किसी को साथ कास्ट करने के लिए मना ही लें। वैसे, इससे पहले ये अनुराग बसु की 'जग्गा जासूस' की शूटिंग इस ब्रेक के बाद साथ शुरू करने वाले हैं।








Source-navbharattimes .indiatimes .com


Saturday, September 28, 2013

2 अक्टूबर को आ रहे हैं 'बेशरम' रणबीर हेलो दिल्ली |



अक्सर फिल्ममेकर्स अपनी फिल्म को अच्छा चलवाने के लिए हॉलिडेज में रिलीज करते हैं, लेकिन इस मामले में 'बेशरम' के मेकर्स कुछ अलग हैं। उन्होंने शुक्रवार को फिल्म रिलीज करने की बजाय अगले हफ्ते की 2 अक्टूबर का दिन चुना है। दरअसल, इस दिन गांधी जयंती के अवसर पर नैशनल हॉलिडे है और रणबीर की यह पहली फिल्म है, जो मिड वीक में वर्ल्डवाइड रिलीज हो रही है। 

इस बारे में डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने कहा, 'अधिकतर लोग 2 अक्टूबर के दिन छुट्टी इन्जॉय करते हैं। वहीं, लोगों में रणबीर के बढ़ते क्रेज को देखते हुए हमने फिल्म मिड वीक में रिलीज करने का प्लान किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि इसे शुरुआत में ही अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा।' 

यही नहीं, इस फिल्म में रणबीर के साथ उनके पापा ऋषि कपूर और ममी नीतू कपूर भी हैं। यह पहली फिल्म है जिसमें ये तीनों साथ में ऐक्टिंग कर रहे हैं। रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ संजीव लांबा कहते हैं,' लोग अपनी फैमिली के साथ आउटिंग पर जाना पसंद करते हैं। फैमिली क्लास के लिए भी हमारी यह मूवी एकदम पर्फेक्ट है। अब तीनों कपूर पहली बार इसमें साथ दिखेंगे, तो हमारी कोशिश इसे एक्स्ट्रा स्पेशल बनाने की रही। ऐसे में इसकी रिलीज के लिए भी हमने खास दिन चुना।' गौरतलब है, 'बेशरम' को हिमांशु मेहरा, संजीव गुप्ता और रिलायंस एंटरटेनमेंट प्रड्यूस कर रहे हैं। 



Source -navbharattimes .indiatimes .com

Monday, September 23, 2013

रणबीर भी बनेंगे अब सुपरहीरो! हेलो दिल्ली |


रणबीर कपूर ने रोमांस के मामले में अपना दम दिखा दिया है। बॉलिवुड के यह चॉकलेटी हीरो अब फिर कुछ नया करने की तैयारी में हैं। 

खबर है कि अब रणबीर कपूर भी उन बड़े हीरोज की लीग में शामिल होने वाले हैं, जो इंडियन सुपरहीरो के किरदार निभा चुके हैं। कोई शक नहीं कि रणबीर एक बेहतरीन यंग ऐक्टर हैं और ऐसें में उन्हें एक सुपरहीरों के रूप में देखना वाकई मजेदार एक्सपीरियंस रहेगा। 

सुनने में आया है कि रणबीर अपने दोस्त और बॉलिवुड डायरेक्टर अयान मुखर्जी की एक ऐसी फिल्म में काम करने वाले हैं, जिसकी स्क्रिप्ट फिलहाल अयान लिखने में बिजी हैं। हमेशा की तरह इस बार भी अयान की नजरें रणबीर पर ही हैं। तो अब रणबीर को भी रा.वन और कृष की तरह एक सुपरहीरो के रोल में देखना दिलचस्प होगा!




Sunday, September 22, 2013

रणबीर, दीपिका पादुकोण के खिलाफ केस दर्ज



बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म ‘रामलीला’ को लेकर अभिनेता रणबीर सिंह, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एवं फिल्म निर्माता सहित छह लोगों के खिलाफ आज यहां एक मामला दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार फिल्म में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर अदालत में की गई शिकायत के बाद इस्तगासे के जरिए यह मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि परिवादी आर बी यादव एवं बी आर जाखड ने अधिवक्ता पवन शर्मा के जरिए अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में फिल्म में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर कल शिकायत की गई थी। इसके बाद अदालत ने इस संबंध में मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे।
गौरतलब है कि फिल्म ‘रामलीला’ में रणबीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी।




Saturday, September 21, 2013

Deepika, Ranbir team up for another film




 Ex- love birds, Ranbir Kapoor and Deepika Padukone have let bygones to be bygones and have moved on.
The duo who sizzled on the silver screen with Box-Office blockbuster- `Yeh Jawaani Hain Deewani`, their first film after their publisised break-up are reportedly doing another film together.


According to a leading daily, Ranbir and Deepika, who were first seen together in ‘Bachna Ae Haseeno’, will star together once again in talented filmmaker Imtiaz Ali’s next project, which is tentatively titled ‘Window Seat’.


However, the director is tight-lipped about his next film, but Kapoor, seems to have no qualms divulging information about the same.


With time, the dimpled hottie as well as her former beau have tasted success. Ranbir is now touted as the next superstar while Deepika has been quite successful at the Box Office with ‘Chennai Express’ to her credit.


But for the moment, Ranbir and Deepika are busy promoting their films ‘Besharam’ and ‘Ramleela’ which are scheduled to hit the silver screen on October 2, 2013, and November 15, 2013 respectively.


Source-http://zeenews.india.com/entertainment

Thursday, September 19, 2013

कैट-दीपिका ने रणबीर को किया रिजेक्ट



बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर के साथ काम करने से मना कर दिया। सूत्रों की मानें, तो डायरेक्टर अभिनव कश्यप अपनी फिल्म 'बेशरम' में रणबीर के अपोजिट कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण को साइन करना चाहते थे, लेकिन उन दोनों ने ही इसे करने में इंटरेस्ट नहीं दिखाया। 

अभिनव कहते हैं, 'मेरे दिमाग में फिल्म की स्टार कास्ट के तौर पर हमेशा से ही दीपिका, कटरीना और सोनाक्षी सिन्हा का नाम चल रहा था। लेकिन कटरीना उस समय 'जब तक है जान', दीपिका 'ये जवानी है दीवानी' और सोनाक्षी भी अपनी एक फिल्म की शूटिंग में बिजी थीं। हो सकता है कि अपने टाइट शेड्यूल के कारण उन्होंने हां नहीं किया हो! यही वजह है कि इस रोल के लिए मैंने न्यूकमर पल्लवी शारदा को साइन कर लिया।' अभिनव की नजर में पल्लवी काफी अच्छी ऐक्ट्रेस हैं। वह कहते हैं कि इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने उन्हें पल्लवी का नाम सुझाया और वह इस रोल के लिए अच्छी भी लगीं।

सुनने में यह भी आया था कि रणबीर कपूर और पल्लवी शारदा के रिश्ते तनावपूर्ण चल रहे हैं और वे सेट पर एक-दूसरे को अवॉइड करते हैं। अभिनव ने इस बारे में कहा कि यह खबर पूरी तरह गलत है। उनकी आपसी समझ बहुत अच्छी है।

वैसे, हो सकता है कि कटरीना और दीपिका ने यह फिल्म करने से इसलिए मना कर दिया हो क्योंकि वह नहीं चाहती होंगी कि रण्बीर के साथ उनके रिलेशनशिप को लेकर फिर से चर्चाएं हों। अब मामला जो भी हो, लेकिन एक अच्छे करियर के लिए जरूरी है कि आप प्रोफेशनल चीजों को पर्सनल से जोड़कर न देखें, तो ही अच्छा होगा



Saturday, August 24, 2013

‘बेशर्म’ में पूरे परिवार के साथ थिरकेंगे रणबीर


फिल्म ‘बेशर्म' में रणबीर कपूर अपने पूरे परिवार के साथ डांस करते नजर आएंगे। इस खास गाने में दर्शकों को कपूर परिवार की पुरानी और नई जनरेशन एक साथ दिखेगी। दलेर मेहंदी की आवाज ऋषि कपूर को दी गई है और मिक्का की आवाज रणबीर को दी गई है।
गौरतलब है कि बेशर्म में रणबीर के साथ उनके पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर भी साथ काम कर रहे हैं ये फिल्म दो अक्टूबर को रिलीज होनेवाली है। फिल्म को हिट बनाने के लिए कई मसाले डाले जा रहे हैं। वैसे भी आजकल रणबीर कपूर के सितारे बुलंदी पर हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ये जवानी है दीवानी 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। अपने छोटे से करियर में रणबीर ने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। अब उम्मीद की जा रही है कि बेशर्म भी बड़ी हिट साबित होगी।

Source-IBN7
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Receive All Free Updates Via Facebook.