Showing posts with label akshya. Show all posts
Showing posts with label akshya. Show all posts

Monday, October 21, 2013

ठंडा पड़ा ‘बॉस’, घटने लगा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन



 ईद के दिन 16 अक्टूबर को रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘बॉस’ कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। 70 करोड़ की लागत से बनी ये फिल्म अभी तक मुश्किल से 40 करोड़ 75 लाख रुपये की कमाई कर पाई है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक रिलीज के पहले दिन यानि बुधवार को फिल्म ने करीब 13 करोड़ का कारोबार किया था, गुरुवार को 8 करोड़, शुक्रवार, शनिवार को 6 करोड़ और रविवार को 8 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

ईद के दिन फिल्म रिलीज करने का अक्षय को कोई फायदा नहीं मिला जबकि इस हफ्ते कोई बड़े बजट की फिल्म भी नहीं रिलीज नहीं हुई लेकिन फिर भी कमजोर स्टोरी लाइन की वजह से फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया। वहीं शुक्रवार को रिलीज हुई छोटे बजट की फिल्म ‘शाहिद’ को काफी तारीफ मिल रही है। फिल्म ने वीकेंड में 2 करोड़ का बिजनेस किया।

बुधवार को फिल्म रिलीज करना बॉलीवुड को काफी महंगा साबित हो रहा है। इससे पहले 2 अक्टूबर यानी बुधवार को रिलीज हुई फिल्म ‘बेशरम’ का भी यही हश्र हुआ था। करीब 60 करोड़ की लागत से बनी रणबीर की फिल्म भी अपनी लागत तक नहीं वसूल पाई। कुल मिलाकर बुधवार का दिन बॉलीवुड के लिए काला बुधवार साबित हो रहा है




 



Source-khabar .ibnlive .in .com

Thursday, October 10, 2013

अक्षय कुमार ने तोड़ा माइकल जैक्‍सन का रिकॉर्ड, बॉस गिनीज बुक में दर्ज



अक्षय कुमार की फिल्‍म 'बॉस' ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड्स में जगह बना ली है. दरअसल, पॉप स्टार माइकल जैक्सन का पोस्टर 'दिस इज इट' ही अब तक दुनिया के सबसे बड़े पोस्टर के नाम से दर्ज था, लेकिन अब यह रिकॉर्ड अक्षय कुमार के नाम है.
46 वर्षीय अक्षय कुमार के प्रशंसकों 'टीम अक्षय' ने फिल्म 'बॉस' का ऐसा पोस्टर बनाया है, जिसने माइकल के सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं.

इस पोस्‍टर की लंबाई 54.94 मीटर और चौड़ाई 58.87 मीटर है, जिसका अनावरण 3 अक्‍टूबर को यूके के लिटिल ग्रैन्‍सडेन एयरफील्‍ड में किया गया. मैक्रो आर्ट्स ने इस पोस्‍टर को बनाया है. ये मैक्रो आर्ट्स वही कंपनी है जिसने जैक्‍सन का पोस्‍टर भी बनाया था.




अक्षय कुमार ने इस पर खुशी जताते हुए एक बयान जारी कर कहा, 'यह सम्‍मान की बात है. मैं उन सभी का आभारी हूं, जिन्‍होंने इसे मुमकिन कर दिखाया.'

आपको बता दें कि यह यह विश्व का सबसे बड़ा पोस्‍टर बन गया है. इससे पहले पॉप स्टार माइकल जैक्सन का पोस्‍टर ही सबसे बड़ा माना जाता था.






Source-aajtak .intoday .in

Tuesday, September 24, 2013

........जब अक्षय कुमार ने बनाई दाल-खिचड़ी!



आपने बीरबल की खिचड़ी के बारे में तो खूब सुना है। पर कभी किसी बॉलीवुड अभिनेता की बनाई खिचड़ी के बारे में सुना है क्या? पिछले दिनों बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार देश की राजधानी में एक मंदिर के बाहर फिल्म 'बॉस' की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के बीच में खाली समय मिलने पर वह पास के एक स्टॉल में पहुंच गए और स्टॉल के मालिक के लिए खिचड़ी बनाई।
फिल्म टीम के एक सूत्र ने बताया कि शूटिंग के दौरान अक्षय सर मंदिर के पास एक स्टॉल में आराम कर रहे थे, तभी उन्होंने देखा दो छोटे लड़के कुछ बनाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने उनसे पूछा कि वे क्या बना रहे हैं, लड़कों ने बताया 'दाल-खिचड़ी' और देखते ही देखते अक्षय ने शूटिंग के बीच 40 मिनट के खाली समय में उनके लिए स्वादिष्ट खिचड़ी तैयार कर दी।
एंथनी डीसूजा निर्देशित फिल्म बॉस में अक्षय के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, अदिति राव हैदरी, डैनी डेंजोंगपा, जॉनी लीवर, शिव पंडित और रोनित रॉय ने भी काम किया है। फिल्म 16 अक्टूबर को प्रदर्शित हो रही है।





Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Receive All Free Updates Via Facebook.