Showing posts with label amir. Show all posts
Showing posts with label amir. Show all posts
Friday, November 8, 2013
Sunday, September 22, 2013
बॉलिवुड के नाम आखिरी 100 दिन! हेलो दिल्ली
आज से बॉलिवुड के लिए साल के आखिरी 100 दिनों का काउंटडाउन शुरू हो रहा है। इस दौरान अक्षय कुमार की बॉस, रितिक रोशन की कृष 3 और आमिर खान धूम 3 जैसी बड़ी फिल्में रिलीज होंगी। इन 100 दिनों में रिलीज होने वाली छोटी-बड़ी करीब 30 फिल्मों पर बॉलिवुड वालों ने 450 करोड़ रुपए का दांव लगा रखा है:
100 दिन, 30 फिल्में और 450 करोड़ का दांव! ग्लैमर नगरी के लिए 2013 के आखिरी 100 दिनों का काउंटडाउन आज से शुरू हो रहा है। गौरतलब है कि कभी बॉक्स ऑफिस पर 100 दिनों का जश्न मनाने वाली ग्लैमर नगरी के नंबर मेकर्स के लिए भी अब बॉक्स ऑफिस पर अपनी किसी फिल्म को लगातार 100 दिनों तक टिकाए रखना बस सपना बनकर रह गया है। ऐसे में, इंडस्ट्री के कई टॉप मेकर्स ने अपनी आधा दर्जन से ज्यादा मल्टिस्टारर मेगा बजट फिल्मों को साल के आखिरी 100 दिनों में रिलीज करने का फैसला करके खुद को इस रेस में शामिल कर लिया है। फिलहाल, आज से शुरू हो रहे इस साल के आखिरी 100 दिन के काउंटडाउन में अक्षय कुमार, रितिक रोशन, सैफ अली खान, रणबीर कपूर, इमरान खान, रणवीर सिंह, सनी देओल और शाहिद कपूर के साथ-साथ इंडस्ट्री के मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट आमिर खान जैसे टॉप स्टार्स की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देंगी।

Thursday, September 19, 2013
‘धूम-3’ की शूटिंग के आखिरी दिन रो पड़े आमिर
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म ‘धूम-3’ की शूटिंग के आखिरी दिन बेहद भावुक हो गए। अभी हाल ही में ‘धूम-3’ की आखिरी दिन की शूटिंग हुई है। शूटिंग के आखिरी सीन में सेट पर वातावरण काफी गमगीन हो गया और आमिर समेत यूनिट के सभी लोगों की आंखे नम हो गई। इसके बाद आमिर यूनिट के सभी लोगों से जाकर मिले और सबको इस प्रोजेक्ट में काम करने के लिए धन्यवाद दिया।
उल्लेखनीय है कि यश राज बैनर तले बनी और विजय कृष्ण आचार्य निर्देशित ‘धूम’ के तीसरे संस्करण में आमिर निगेटिव किरदार निभा रहे हैं। ‘धूम’ का पहला संस्करण 2004 में जबकि ‘धूम-2’ का दूसरा संस्करण 2006 में बनाया गया था। ‘धूम-3’ मे आमिर के अलावा अभिषेक बच्चन, कटरीना कैफ और उदय चोपड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका है।
Source-http://khabar.ibnlive.in.com
Subscribe to:
Posts (Atom)