उल्लेखनीय है कि ‘24’ अमेरिका के बहुचर्चित शो ‘24’ का हिंदी संस्करण है। इस सीरियल में अनिल कपूर एटीयू चीफ जय सिंह राठौर का किरदार निभा रहे हैं। इस सीरियल में अनिल कपूर और शबाना आजमी के अलावा अनुपम खे, राहुल खन्ना, मंदिरा बेदी, अनीता राज, रिचा चड्डा की भी अहम भूमिकाएं हैं। अनिल कपूर निर्मित और अभिनय देव के निर्देशन में बना यह सीरियल कलर्स पर अक्तूबर में प्रसारित होगा।
Source-http://khabar.ibnlive.in.com
