Showing posts with label Rajkapoor. Show all posts
Showing posts with label Rajkapoor. Show all posts

Tuesday, September 24, 2013

60 साल बाद राजकपूर की ‘आवारा’ होगी रंगीन



बॉलीवुड के महान शो मैन राजकपूर की फिल्म ‘आवारा’ को अब सिने प्रेमी रंगीन में देख सकते हैं। राजकपूर के बेटे और जानेमाने अभिनेता रणधीर कपूर ने कहा कि आरके प्रोडक्शन ने आवारा को रंगीन बनाने के बारे में सोचा है। ‘आवारा’ का रीमेक नहीं बनाया जाएगा। ‘आवारा’ को रिलीज हुए 60 साल से अधिक का समय हो चुका है।
उल्लेखनीय है कि 1951 में प्रर्दशित सुपरहिट फिल्म ‘आवारा’ राजकपूर के सिने करियर की अहम फिल्म सांबित हुई थी। इसने उन्हें अतर्राष्ट्रीय ख्याति दिलाई। फिल्म का शीर्षक गीत ‘आवारा हूं या गर्दिश में हूं आसमान का तारा हूं, देश विदेश में बहुत लोकप्रिय हुआ था। अभी हाल ही में चर्चा हुई थी कि ‘आवारा’ का रीमेक बनाया जाएगा जिसमें रणबीर कपूर ‘आवारा’ का टाइटिल किरदार निभाते नजर आएंगे, लेकिन बाद में रणबीर कपूर ने इस बात का खंडन किया था।






Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Receive All Free Updates Via Facebook.