टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र धोनी का हर अंदाज निराला है। मोटरबाइक के दीवाने धोनी अपने हेयरस्टाइल को लेकर भी खासे चर्चित रहते हैं। अब धोनी नए हेयरस्टाइल में नजर आ रहे हैं। रविवार को रांची में चैंपियंस लीग ट्रॉफी में चेन्नई सुपरकिंग्स के अपने पहले मुकाबले में धोनी अपने नए हेयरस्टाइल में नजर आए। धोनी का ये नया लुक देख आप भी चौंके बिना नहीं रह सकेंगे।
धोनी का लंबे बालों की मुरीद पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ भी रह चुके हैं। धोनी के इस लुक को कई लोगों ने अपनाया। इसके बाद धोनी ने बाल छोटे कराए और फिर पोनीटेल भी रखी। अब धोनी नए रूप में दिख रहे हैं।
Source-http://khabar.ibnlive.in.com

 

 
 
 
 
 
No comments:
Post a Comment